{"_id":"59fb63db4f1c1bdb538ba8f0","slug":"161509647323-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी में तट पर बसा तंबु़ओं को शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी में तट पर बसा तंबु़ओं को शहर
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागीरथी में तट पर बसा तंबुओं को शहर
अमर उजाला ब्यूरो
विदुर कुटी (बिजनौर)।
महात्मा विदुर की कुटी सामने भागीरथी के तट पर तंबुओं का शहर बस गया है। श्रद्धालुओं ने मेले में गंगा के रेत में अपने अस्थायी घरौंदे बना लिए हैं। बुधवार सारी रात और बृहस्पतिवार को दिन भर श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी से मेले में पहुंचते रहे। मेला पूरी तरह से भरने लगा है।
भागीरथी के तट पर हर साल की तरह तंबुओं का शहर बस गया है। गंगा के आसपास घरौंदो के लिए जगह कब्जाने की श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई हैं। श्रद्धालु गंगा के आसपास अपने घरौंदे बनाना पसंद करते हैं। ताकि गंगा में स्नान करने के लिए उन्हें कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ेे। श्रद्धालुओं का मेले में ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी से रेला बुधवार की सारी रात पहुंचा रहा। बृहस्पतिवार शाम के समय मेले में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच गए थे। मेले में चौतरफा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई देने लगी हैं। गांव देहात के श्रद्धालु तो अपने पूरे परिवार के साथ वाहनों से मेले में पहुंचे रहे हैं। जिला पंचायत के जेई कपिल देव के मुताबिक मेला पूरी तरह से भर चुका है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।
मेले में खूब खेली युवाओं ने कबड्डी
गंगा मेले में पहुंचे युवा श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करते खूब लुत्फ उठाया। युवाओं ने स्नान करने से पहले और बाद में मेले में खूब कबड्डी भी खेली। मेले में बाजार लगते ही श्रद्धालुओं ने दुकानों पर अपनी पंसद का सामान खरीदना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। बच्चों को पसंद के खिलाने व अन्य सामान दिलाया। मेले में मिट्टी के चूल्हों के साथ उपले और लकड़ियां भी खूब बेची जा रही हैं।