फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रास्तों में गहरे-गहरे गड्ढे बने तो कहीं पत्थर डालकर भूल गए अफसर

रास्तों में गहरे-गहरे गड्ढे बने तो कहीं पत्थर डालकर भूल गए अफसर

Fri, 16 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
रास्तों में गहरे-गहरे गड्ढे बने तो कहीं पत्थर डालकर भूल गए अफसर
योगी जी ! डेड लाइन भी निकली, गड्ढे अब भी हैं
विज्ञापन


रास्तों में गहरे-गहरे गड्ढे बने तो कहीं पत्थर डालकर भूल गए अफसर
सीएम योगी के आदेश का जनपद में पूरी तरह नहीं हो सका पालन

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सरकार बनते ही सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त बनाने का आदेश जारी किया था, लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। जिले में महज 20 सड़कें ऐसी हैं जिन पर गड्ढे भरने का काम किया गया है। जबकि अन्य की हालत बिगड़ी हुई है। गहरे-गहरे गड्ढे मार्गों में बने हैं तो कहीं पत्थर डालकर लोक निर्माण विभाग भूल गया है। सुध लेने को तैयार नहीं है। इन रास्तों पर वाहनों का निकालना तो मुश्किल है ही, पैदल चलना तक दुश्वार है। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इन रास्तों पर भारी वाहनों के गुजरने से पत्थरों के हवा में उड़ कर राहगीरों को जख्मी करने का भय बना रहता है। इससे साफ है कि अफसरों पर योगी के फरमान का कोई खास असर नहीं है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को शहर से सटे मार्गों की हालत का लाइव किया तो यह पोल खुलकर सामने आई।

इस सड़क का सफर खतरे से खाली नहीं
फोटो-3
समय- 11 बजे
स्थान- बंबूगढ़ कैलसा बाईपास मार्ग
नगर के नए रोडवेज के पास बंबूगढ़ चौराहा है। इससे कैलसा बाईपास मार्ग जाता है। करीब पांच किलोमीटर की यह सड़क अमरोहा-पाकबड़ा स्टेट हाइवे को जोड़ती है, लेकिन इसकी स्थिति बद से बदतर है। जगह-जगह सड़क में गड्ढे बने हैं। अभी तक लोक निर्माण विभाग की निगाहें मार्ग की हालत की ओर नहीं गई हैं। योगी के आदेशों की यहां हवा निकलती दिखती है। इस सड़क का सफर खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


रास्ता बनना तय, मगर नहीं भरे गए गड्ढे
फोटो-2
समय- 11.15 बजे
स्थान- जोया-कल्याणपुरा बाईपास मार्ग।
अमरोहा जोया मार्ग से करीब चार किलोमीटर तक का कल्याणपुरा बाईपास निकला है, जिसकी हालत बेहद चिंताजनक है। हालांकि इस मार्ग का निर्माण किया जाना है। सब कुछ प्रस्तावित है, लेकिन सीएम के आदेश के बाद रास्ते को ठीक करने की जरा भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। सड़क निर्माण की शुरुआत प्रक्रिया में यहां जगह-जगह पत्थर जरूर डाल दिये गए थे, आज भी स्थिति जैसी की तैसी ही बनी हुई हे। इस रास्ते में इतने पत्थर व गड्ढे हैं कि कोई तेज वाहन लेकर निकलना चाहे तो समझो हादसे का शिकार बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बहुर पाए लिंक मार्ग के दिन
समय- 11.30 बजे
स्थान- कैलसा नन्हेड़ा अल्यारपुर मार्ग
समाजवादी पार्टी की सरकार में इस मार्ग की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठा था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। भौपुर तय्या गांव के सामने मार्ग बिल्कुल जर्जर अवस्था में है। जिसे सही करने की कार्रवाई योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नहीं की गई। अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं गई। यहां वाहनों की स्पीड तेज नहीं बल्कि धीमी रहती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


बयान...
बंबूगढ़ व कल्याणपुरा मार्ग को सही करने की कार्रवाई चल रही है। अधिकतर सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई है। अन्य को ठीक करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही उनको सही कर दिया जाएगा।
- जगदीश प्रसाद, एक्सईएन लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed