फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधानों ने ओडीएफ अभियान का किया बहिष्कार

प्रधानों ने ओडीएफ अभियान का किया बहिष्कार

Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों  ने ओडीएफ अभियान का किया बहिष्कार
प्रधानों ने ओडीएफ अभियान का किया बहिष्कार
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। प्रधानों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में धरना दिया। प्रधानों ने स्वच्छ भारत मिशन की ओर से चले रहे ओडीएफ अभियान का बहिष्कार करने का एलान किया है। आरोप है कि पुलिस खनन के नाम पर उत्पीड़न कर रही है। प्रधानों ने चेताया कि यदि पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो वे सामूहिक इस्तीफा डीएम को सौंपने को मजबूर होंगे।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष पूरन सिंह के नेतृत्व में पांच दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने कोतवाली परिसर में धरना दिया। आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से ब्लॉक क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर खनन का अवैध धंधा चल रहा है, जबकि प्रधानों के सरकारी कार्य के लिए रेत ले जाने पर अंकुश लगाया जा रहा है। दो दिन पहले कोतवाल ने गांव कादराबाद में शौचालय निर्माण के लिए जा रही रेत की दो बैलगाड़ियों को पकड़ा और कोतवाली ले आई। जब प्रधान के पति ने कोतवाली में आकर अपना पक्ष रखा तो कोतवाल उन पर भी हावी हो गया। कोतवाल ने प्रधान से गाली गलौज व जेल में भेजने तक धमकी दे दी डाली। कोतवाल के इस रवैये से खिन्न होकर प्रधानों ने कोतवाली में धरना दे दिया। प्रधानों का कहना है कि यदि योगी सरकार में प्रधानों का उत्पीड़न होगा तो वह सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। पुलिस के उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से प्रधानों ने सरकार के ओडीएफ कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया। कोतवाल ने गलती स्वीकारते हुए प्रधानों से धरना खत्म करने की अपील की। तब जाकर प्रधानों ने धरना समाप्त किया। प्रधानों ने अवैध खनन में लिप्त कोतवाल को डीआईजी से यथाशीघ्र हटवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शकील अहमद, धीरेंद्र शेखावत, राजवीर सिंह, संजय कुमार, अमरजीत सिंह, ओमप्रकाश, शमीम अहमद, इस्लामुददीन, अहमदहसन, बलराजचंद रहे।
विज्ञापन


खनन के लिए परमिशन एसडीएम देंगे : एएसपी
एएसपी दिनेश सिंह का कहना है कि शौचालय निर्माण के लिए रेत की परमिशन देने का काम एसडीएम का है, न कि परमिशन पुलिस देगी। यदि एसडीएम परमिशन देते हैं तो पुलिस को कोई दिक्कत नहीं है। प्रधानों के साथ अभद्रता के व्यवहार की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन नहीं चलने दिया जाएगा : एसडीएम
एसडीएम वीके सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया। बकौल एसडीएम खनन पूरी तरह से बंद है। किसी भी कीमत पर खनन नहीं चलने दिया जाएगा। शासनादेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed