{"_id":"5941882a4f1c1b967d8b45dd","slug":"161497466922-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध के क्लोजर का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध के क्लोजर का निरीक्षण किया
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा बांध के क्लोजर का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
कालागढ़ (बिजनौर)।
रामगंगा बांध के क्लोजर का मुरादाबाद के पूर्वी गंगा चीफ वीके राठी ने निरीक्षण किया। चीफ के अनुसार काम जून माह में ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने मरम्मत कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।
रामगंगा बांध क्लोजर का काम इन दिनों रामगंगा, सैडिल बांध और पावर हाउस में चल रहा है। बुधवार को क्लोजर का निरीक्षण पूर्वी गंगा मुरादाबाद के मुख्य अभियंता वीके राठी ने किया। बांध की टी वन, टी टू सुरंग, एअर वैंड ट्यूब, बटरफ्लाई वाल्व आदि के मरम्मत कार्य पर उन्होंने संतोष जताया। बताया कि बांध कार्य का निरीक्षण उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता 17 जून को करेंगे। जून के महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। सुरंगों में जगह-जगह लीकेज हो रहे थे। उन्हें बंद किया जा रहा है। इसके अलावा टी टू सुरंग से पानी पावर हाउस तक ले जाने के दौरान एअर वैंड ट्यूब खराब हो गई थी। जिसकी वजह से पावर हाउस को पानी देने के लिए सिलिंड्रीकल गेट का आपरेशन बंद था। जिसकी वजह से कोई बड़ी समस्या आ सकती थी। 2010 से यह समस्या थी, इसे दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा जहां भी वाल्व बदलने का काम था, उसे पूरा किया जा रहा है। गेटों आदि की सील भी बदली जा रही है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग और उत्तराखंड के जलविद्युत निगम के संयुक्त क्रम में यह काम चल रहा है।
विश्व में दूसरे नंबर का स्ट्रक्चर है टी सुरंग
रुड़की से आए अधीक्षण अभियंता एनके यादव ने बताया कि बांध के इतिहास का अध्ययन करने से पता चला है कि रामगंगा बांध विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का काम है। इसे सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने ही 1960-74 के दौरान बनाया था। यहां बनी टी टू और टी वन सुरंग अमेरिका के बाद बनी दूसरी सुरंग है। इसका उद्देश्य रामगंगा बांध से नदी में सिंचाई के लिए पानी देना है। यह सुरंग पानी के अंदर है। जिसे पहली बार 45 साल में खोला गया है। अब तक यह पानी में ही थी।
विज्ञापन
- पूर्वी गंगा के चीफ ने किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य पर जताया संतोष
फोटो छह ए व बी, कैप्शन : कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध की टीटू सुरंग के क्लोजर का दृश्य। पानी मे डूबी विश्व की दूसरे नंबर की टी वन सुरंग