{"_id":"606761c58ebc3ed833000e18","slug":"16-more-infected-with-corona-in-the-district-bijnor-news-mrt5327296126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से 16 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से 16 और संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना से 16 और संक्रमित
बिजनौर। जनपद में फिर से बहुतायत संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 2440 जांच रिपोर्ट में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक 65 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 50 हो गए हैं।
सीएमओ विजय कुमान यादव ने बताया कि शुक्रवार को 16 लोग कोरोना संक्रमित निकले। नए मरीजों में बिलाई चीनी मिल, गांव बिसाठ, ग्राम कुम्हारपुरा से दो-दो, बिजनौर नगर, मोहल्ला ज्ञान विहार, एश्वर्य नगर महादेवपुरम कालोनी, एसडी पुरमकालोनी, ग्राम मोहनपुर, ग्राम बल्लाशेरपुर, शिवाला कलां थाने के गांव सीमला, अफजलगढ़ के गांव मीरापुर, ग्राम सदूपुरा से एक-एक मरीज संक्रमित मिला। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल तीन लाख 96 हजार 163 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 94 हजार 415 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4509 लोग कोरोना पॉजिटिव और तीन लाख 89 हजार 906 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अब तक लगभग 4394 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। वर्तमान में 1748 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।