फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव में सफाई न होने से ग्रामीणों में रोष

गांव में सफाई न होने से ग्रामीणों में रोष

Wed, 26 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
गांव में सफाई न होने से ग्रामीणों में रोष
गांव में सफाई न होने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव नांदकार में सफाई कर्मचारियों की उदासीनता के चलते गंदगी के ढेर लगे हैं। मानसून से पहले नालों की तलछट सफाई न होने से ग्रामीणों में संक्रामक रोग फैलने के भय से रोष व्याप्त है।

ग्राम पंचायत नेकपुर में दो सफाईकर्मी तैनात है। सफाई कर्मचारियों की उदासीनता से पंचायत के मौजा गांव नांदकार में गंदगी पसरी है। गांव में सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव का आंबेडकर मूर्ति के सामने से निकला मुख्य नाले की एक बार भी सफाई नहीं की गई है। ग्रामीणों अनिल चौहान, धर्मेंद्र सिंह, नैन सिंह, महकार सिंह, ऋषिपाल, शीशराम आदि का कहना है कि गांव में सफाईकर्मी काफी समय से नहीं आ रहे हैं। बरसात आने को तैयार है और गांव का मुख्य नाला गंदगी से भरा है। नाले की दोनों साइड घास खड़ी नाला अवरुद्ध हो गया है। ग्राम प्रधान के कहने के बाद भी सफाई कर्मचारियों ने गांव में सफाई नहीं की। जिससे बरसात के मौसम में नाले और नालियों की गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लापरवाह सफाई कर्मचारियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर ग्राम प्रधान चंद्रो देवी का कहना है कि दोनों गांव की सफाई के लिए दो सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। सफाई कर्मचारियों को चार दिन नेकपुर और दो दिन नांदकार की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत बीडीओ से कर गांव में नियमित सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed