{"_id":"5d126c2f8ebc3e3cd516a55c","slug":"156148841314-nazibabad-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और सफाई की एसडीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और सफाई की एसडीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण और सफाई की एसडीएम ने की समीक्षा
नजीबाबाद। एसडीएम ने नगरपालिका परिषद के अधिकारियों की बैठक लेकर अतिक्रमण और सफाई के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने होर्डिंग्स और उसके पोल तत्काल हटाने को कहा।
एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने नगरपालिका परिषद के ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान को नगर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नगरपालिका परिषद के अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए हैं वहां पर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो तत्काल कानूनी कार्रवाई कर संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मालगोदाम तिराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खोखे, होर्डिंग्स तथा ठेलों आदि का अतिक्रमण पाया जाता है तो उसके लिए नगरपालिका परिषद के अधिकारी और क्षेत्रीय पुलिस जिम्मेदार होगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नालों से आगे होर्डिंग्स आदि के पोल यदि लगे हैं तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने नगरपालिका परिषद के ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार से नगर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था और बरसात के पानी से होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा है। नगर के कूड़ा निस्तारण के संबंध में भी नगरपालिका अधिकारियों ने एसडीएम से विचार विमर्श किया।