फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नालों में भरी गंदगी, जलभराव से कैसे मिलेगी निजात

नालों में भरी गंदगी, जलभराव से कैसे मिलेगी निजात

Wed, 26 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
नालों में भरी गंदगी, जलभराव से कैसे मिलेगी निजात
नालों में भरी गंदगी, जलभराव से कैसे मिलेगी निजात
विज्ञापन

नजीबाबाद। आदर्शनगर-लालूवाला धनौरा क्षेत्र में गंदगी से अटे नाले नगर की जल निकासी को अवरूद्ध करेंगे। एक माह पूर्व नालों की औपचारिक सफाई की गई थी। वर्तमान में मकबरा-गुरुद्वारा क्षेत्र से बशीरपुर तक नाले गंदगी से अटे हैं।

नगरपालिका परिषद के नालों की एक माह पूर्व मुगलूशाह, गुरुद्वारा क्षेत्र और आदर्शनगर बिजली घर क्षेत्र में नालों की तलछट सफाई अभियान नागरिकों को वर्षा जलभराव से राहत नहीं दिला सकेगा। नगर के मोहल्ला हवेलीतला, पालोमल कॉलोनी, मदीना मस्जिद, तहसील क्षेत्र, मुगलूशाह और मकबरा सहित नगर क्षेत्र के आधे से अधिक भाग की जल निकासी ग्राम पंचायत धनौरा से होकर बशीरपुर होते हुए बाहर जाती है। गुरुद्वारा क्षेत्र की पुलिया और रेलवे क्रॉसिंग के निकट जिला पंचायत ठेकेदारों की उदासीनता से बना संकरा नाला और उसके आसपास किया गया अतिक्रमण नगर को जलभराव संकट में डाल रहा है। नगरपालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद के नेतृत्व में रेलवे क्रॉसिंग तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब एक माह पूर्व नालों की औपचारिक सफाई की गई थी। सफाई निरीक्षक शमशाद अहमद ने बताया कि नालों की तलछट सफाई अभियान वर्तमान में अमाननगर क्षेत्र में चलाया जा रहा है। नगरपालिका परिषद यदि नगर की जल निकासी से जुड़े आदर्शनगर बिजली घर के आसपास संकरे नाले से बशीरपुर नहर पुलिया तक सफाई अभियान नहीं चलाती तो मुगलूशाह, मकबरा, हवेलीतला सहित कई क्षेत्रों के दर्जनों मकान और संपर्क मार्गों को बरसात में जलमग्न होने से नहीं बचाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed