{"_id":"5d126c058ebc3e3c844e5e34","slug":"156148837118-nazibabad-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री को मोहल्लेवासियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री को मोहल्लेवासियों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसी रोड में आई दरार, मोहल्लेवासियों ने किया हंगामा
नजीबाबाद। मोहल्ला बालकराम में सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाए जाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। मोहल्लेवासियों को आरोप है कि दस दिन पूर्व बनाई गई सीसी रोड घटिया सामग्री के चलते टूट गई है।
मोहल्ला बालकराम में दस दिन पूर्व सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। सीसी रोड में दरार पड़ने से मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, विशाल माहेश्वरी, संजय सैनी, ललित वर्मा आदि ने नगर पालिका ईओ डॉ. देवेन्द्र कुमार से दस दिन पूर्व बनाई गई सीसी रोड टूट जाने की शिकायत की। जब सीसी रोड का एक हिस्सा का निर्माण डॉ.अंशुल त्यागी से लेकर त्रिमोहन पान भंडार तक जारी है। मानक के रुप सीसी रोड निर्माण में लगाई जा रही सामग्री पर भी लोगों ने एतराज जताया। मौके पर नगर पालिका के जेई को बुलाकर सीसी रोड निर्माण में लगाई जा रही सामग्री की जांच कराने की मांग की। मोहल्लेवासियों ने दो टूक कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। उधर नगर पालिका ईओ डॉ.देवेंद्र कुमार का कहना है कि सीसी रोड निर्माण की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर सीसी रोड का निर्माण पुन: कराया जाएगा।