{"_id":"5d126bfe8ebc3e3caa3e6cbb","slug":"156148836420-dhampur-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज चालू कराने को चल रहे अमर उजाला अभियान को जनता ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज चालू कराने को चल रहे अमर उजाला अभियान को जनता ने सराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर हाल में चाहिए बालिका इंटर कॉलेज
धामपुर। नगर में चार साल पूर्व बने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को चालू कराने का मुद्दा जन जन तक पहुंच रहा है। कॉलेज को चालू कराने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी खुलकर सामने आ गए हैं। विधायक अशोक राणा और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर कॉलेज को चालू कराने की कवायद शुरू कर दी है।
टीचर्स कॉलोनी निवासी छात्रा अंशिका ने सरकार से कालेज को जल्द चालू कराने की मांग की। कहा कि अब इसमें देरी नहीं करनी चाहिए। कालेज के चालू होने से बालिकाओं को भविष्य उज्जवल होगा। छात्रा अदिति रानी ने कहा कि यह कॉलेज चालू हो गया होता तो छात्राओं को निजी कॉलेजों में होने वाले आर्थिक शोषण से छूट मिलेगी। राजकीय कॉलेज अपना एक अलग क्रेज होता है। गृहणी लक्ष्मी रानी ने भी सरकार ने कॉलेज को जल्द चालू कराने की मांग की। शिक्षिका प्रियंका तुली का कहना है कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के बेटा और बेटियों के लिए मूलभूत होती है। सरकार को संवेदनशील होकर कॉलेज को जल्द चालू करना चाहिए। राजकीय बालिका कॉलेज के भवन को बने चार साल बीत गए हैं। जबकि भवन के तैयार होने के अगले सत्र में ही कॉलेज को चालू रक देना चाहिए था।