{"_id":"5d126bfb8ebc3e3ca953de42","slug":"156148836112-dhampur-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया
शेरकोट। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कथित कब्रिस्तान की जमीन पर पालिका की ओर से किए जा रहे नलकूप निर्माण को रुकवा दिया है। पुलिस ने चेताया कि जब तक जांच र मामले का निस्तारण नहीं होता है जमीन पर कोई निर्माण नहीं होगा। विशेष समुदाय के लोगों ने चेताया कि यदि प्रशासन ने उनके साथ न्याय नहीं किया और जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया तो आंदोलन होगा।
नगर के काजी शमीमुलहसन, शाहनवाज, सुहेब अहमद, अजीम अहमद, नईम अहमद ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि उनके कब्रिस्तान के नंबर में पालिका की ओर से जबरन अवैध तौर पर नलकूप का निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे नगर के लोगों में असंतोष है। इस जमीन में पहले से उनके मुर्दे दफन होते आ रहे है। जो आज भी दफन हो रहे है। पालिका ईओ धर्मराज राम पर मुसलिमों की धार्मिक भावनाओं को भङ़काने की कोशिश कर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। राजस्व विभाग की टीम से जमीन की पैमाइश कराने के बाद समस्या का समाधान कराने की बात कही है। लोगों ने चेताया कि यदि उनकी समस्या का निदान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। ईओ धर्मराज राम ने लगे आरोपों को गलत बताया।