फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नींदडू़ से नहीं हटने देंगे राजकीय यूनानी अस्पताल

नींदडू़ से नहीं हटने देंगे राजकीय यूनानी अस्पताल

Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
नींदडू़ से नहीं हटने देंगे राजकीय यूनानी अस्पताल
नींदडू़ से नहीं हटने देंगे राजकीय यूनानी अस्पताल
विज्ञापन

नींदडू़। ग्राम पंचायत द्वारा खस्ताहाल भवन की मरम्मत कराने के बाद पुन: अस्पताल को सौंपने का लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग राजकीय यूनानी अस्पताल को सीएचसी धामपुर में स्थानांतरित करना चाहते हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और अस्पताल को किसी भी स्थिति में यहां से नहीं हटाने की मांग की।

नींदडू़ में 46 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधान एचआर चंदन के प्रयास से राजकीय यूनानी अस्पताल की स्थापित किया गया था। वर्तमान में यह अस्पताल पुराने पंचायत घर के जर्जर और खस्ताहाल भवन में चल रहा है। प्रधान, स्वास्थ्य विभाग से पुन:निर्माण के लिए भवन खाली कराना चाहती हैं, जबकि विभागीय अधिकारी निर्माण के बाद भवन अस्पताल को वापस देने का लिखित आश्वासन मांग रहे हैं। प्रधान और अधिकारी के बीच कथित मतभेद के चलते ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (डीओ) डा. ईसम सिंह पाल ने कहा है कि प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी भले ही स्टांप पेपर पर निर्माण के बाद भवन अस्पताल को वापस देने का आश्वासन न दें, किंतु उन्हें पंचायत के लेटर हेड पर तो लिखकर देना ही होगा। इसके अलावा निर्माण कार्य पूरा होने तक दूसरे भवन की व्यवस्था भी करनी होगी। अन्यथा की स्थिति में अस्पताल धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कराने की मजबूरी होगी। दूसरी ओर प्रधान रेशमा तथा उनके पति मुदस्सर अली का कहना है कि उन्होंने डीओ से खस्ताहाल भवन को गिराकर उसके स्थान पर बनाए जाने वाले नए भवन को राजकीय यूनानी अस्पताल को वापस देने का आश्वासन दे रखा है, किंतु वह स्टांप पेपर पर लिखवाने की जिद कर रहे हैं, जबकि सादे काग़ज पर लिखकर देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। शहर काजी नूर अहमद फारूकी, अतहर निशात, डॉ. उस्मान जकी, बाजीदपुर के पूर्व प्रधान मोहम्मद इब्राहीम ने अस्पताल को नहीं हटाने की मांग की है। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रधान और डीओ के विवाद के चलते अस्पताल को धामपुर सीएचसी में स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नवेद अरशद शबलू, मुदस्सर अली,नदीम अहमद, मोहम्मद नासिर, फुरकान कुरैशी, तमहीद अहमद, खुर्शीद, जौजत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed