{"_id":"5d1116178ebc3e2b022c2cb6","slug":"156140083815-nazibabad-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियाकर्मियों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडियाकर्मियों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडियाकर्मियों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
नजीबाबाद। उप्र में पत्रकारों पर जानलेवा हमले के विरोध में मीडियाकर्मियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हाशिम अंसारी के नेतृत्व में मीडियाकर्मियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उप्र में पत्रकार पर आए दिन हो रहे जानलेवा हमलों पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। अलीगढ़ में पत्रकार खालिद अंसारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपते हुए मीडियाकर्मियों ने पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में दखल देकर पत्रकारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शहजाद नोमानी, शाही अराफात, नईम, आकाश ठाकुर, सपना वर्मा, रिहान अंसारी, जईम हैदर, अजय जैन, मरगूब नासिर, गुजलार, सुहैल कुरैशी, अंकित शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।