फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम व विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया

डीएम व विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया

Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम व विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया
शेरकोट। विधायक अशोक राणा और डीएम सुजीत कुमार ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर डीएम ने अधिकारियों ने अलर्ट रहने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक अशोक राणा व डीएम सुजीत कुमार ने बाढ़ प्रभावित गांव नंदगांव, तिपरजोत, हादकपुर आदि का दौरा किया। डीएम ने बाढ़ से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। शीघ्र ही आधे अधूरे कार्य पूरा करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अधूूरे कार्यों को पूरा नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने संभावित बाढ़ की आशंका पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए। कहा कि मौसम कभी भी बिगड़ सकता है। ऐसे में सिंचाई विभाग को अपने कार्यों पर पैनी निगाह रखनी होगी। कहीं परेशानी आती है तो उच्चाधिकारियों से संपर्क कर उसे दूर करने का प्रयास करें। अधिकारियों के इस रवैये से ग्रामीण खिन्न नजर आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सिंचाई विभाग से बाढ़ के कार्यों को कराने की मांग करते चले आ रहे है। मगर, जब बरसात सिर पर आ गई, तब जाकर अधिकारियों की आंख खुली हैं। इस पर विधायक अशोक राणा ने गांववासियों के गुस्से को शांत करते हुए कहा कि गांववासियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बरसात अधिक होने पर अधिकारियों के गांव में ही कैंप लगाए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह, एक्सईएन राम बाबू, जेई सुभाष कुमार, जेई शशि सिंह, धर्मवीर चौहान जिला पंचायत सदस्य, मयंक चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed