फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मंडी समिति के गेट नंबर तीन से गुजरेंगे भारी वाहन

मंडी समिति के गेट नंबर तीन से गुजरेंगे भारी वाहन

Mon, 24 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति के गेट नंबर तीन से गुजरेंगे भारी वाहन
जलालाबाद। मंडी समिति नजीबाबाद में गेट नंबर दो पर 50 टन क्षमता का धर्मकांटा लगा है। मंडी में आवागमन के लिए वाहनों को धर्मकांटे से होकर गुजरना पड़ता है। सोमवार को अलीपुरा निवासी अब्दुल समी घोड़ा बुग्गी से मंडी समिति सब्जी लेने आया था। लौटते वक्त अब्दुल समी के घोड़े का पैर क्षतिग्रस्त धर्मकांटे में फंस गया। घोड़ा बुग्गी में वजन होने से घोड़े का पैर टूट गया। इसके बाद घोड़ा बुग्गी स्वामी और आढ़तियों जावेद, हफीज, खुर्शीद, हाजी शहजाद, गोपाल, संजय, बलराम, मनीराम ने मंडी समिति कार्यालय के सामने हंगामा किया। बताया कि क्षतिग्रस्त धर्मकांटे में फंसकर इससे पहले हाजी नसीम अहमद, हाजी अय्यूब, वसीम असलम, फजलुर्रहमान, इफ्तखार पहलवान घायल हो चुके हैं लेकिन मंडी समिति ने क्षतिग्रस्त कांटे को ठीक नहीं कराया है। उधर, मंडी समिति सचिव संभव तोमर का कहना है कि धर्मकांटे को बदले या ठीक कराने का कार्य रुद्रपुर की एक कंपनी के पास है। कांटे की क्षमता कम होने और फायर ब्रिगेड सहित ओवरलोड वाहनों के आवागमन से धर्मकांटा क्षतिग्रस्त हो जाता है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारी वाहनों के आवागमन के लिए मंडी समिति के गेट नंबर तीन को खोले जाने की बात कही है। उधर, धर्मकांटा कंपनी रुद्रपुर के धनंजय तिवारी ने पीड़ित को 15 हजार रुपये देने का आश्वासन देते हुए इसकी क्षमता में वृद्धि किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed