फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सदर बाजार व सब्जी मंडी से हटवाया अतिक्रमण

सदर बाजार व सब्जी मंडी से हटवाया अतिक्रमण

Mon, 24 Jun 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार व सब्जी मंडी से हटवाया अतिक्रमण
सदर बाजार व सब्जी मंडी से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने सोमवार शाम सदर बाजार व सब्जी मंडी में अतिक्रमण अभियान चलाया। इसके साथ ही कई जगहों पर छापेमारी कर पांच क्विंटल पॉलिथीन बरामद करके व्यापारियों पर 42 हजार 500 रुपये का जुर्माना ठोका।

एसडीएम बृजेश कुमार की अगुवाई में नगर पालिका व पुलिस की टीम सदर बाजार पहुंची। सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया। जिससे ठेले व व्यापारियों ने अपनी दुकानों के अंदर सामान रख लिया। सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाया गया। कुछ दुकानों के बाहर तोड़फोड़ की गई। सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटने से खलबली मच गई। वहां की सड़कें प्रशासन ने खाली करा दीं। इसके बाद टीम ने सब्जी मंडी घंटाघर के आसपास कई गोदामों पर छापेमारी कर पांच क्विंटल पॉलिथीन बरामद की। गोदाम स्वामियों को 42 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम बृजेश कुमार के मुताबिक सदर बाजार, सब्जी मंडी व अन्य क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया है। इस दौरान चेतावनी दी की अगर किसी ने वहां फिर से अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed