फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Mon, 24 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम के आदेश पर बनाई गई समिति सदस्यों ने नगर पालिका बिजनौर के वार्डों के निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी पाई गई।
सीडीओ प्रवीण मिश्र ने सोमवार शाम वार्ड चार से छह, एसडीएम बृजेश कुमार ने वार्ड 16 से 20 तथा जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने वार्ड 21 से 25 का निरीक्षण किया। एसडीएम को निरीक्षण में मोहल्ला जुलाहान व काजीपाड़ा में गंदगी के ढेर लगे मिले। जबकि चाहशीरी में व अन्य जगहों पर साफ सफाई व्यवस्था अच्छी मिली। एसडीएम ने नगर पालिका कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यालय पर किसी भी मोहल्ले या गली में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोज शाम को किसी न किसी वार्ड में स्वच्छता संबंधी चेकिंग की जाएगी। नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता की निगरानी के लिए पालिका ने भी समिति बना दी गई है। सड़क पर कहीं भी गंदगी के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed