फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मंत्री के सामने उठेगा नगर पालिका सीमा विस्तार का मुद्दा

मंत्री के सामने उठेगा नगर पालिका सीमा विस्तार का मुद्दा

Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के सामने उठेगा नगर पालिका सीमा विस्तार का मुद्दा
मंत्री के सामने उठेगा नगर पालिका सीमा विस्तार का मुद्दा
विज्ञापन

बिजनौर। नगर विकास कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के सामने भाजपाई बिजनौर नगर पालिका के सीमा विस्तार का मामला उठाएंगे। सीमा विस्तार के लिए भाजपा कार्यकर्ता काफी समय से मशक्कत कर रहे हैं। बसपा और सपा सरकार में सीमा विस्तार की फाइल पर धूल जम रही थी। भाजपा सरकार आने पर सीमा विस्तार की फाइल ने रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन अब कुछ दिनों से इस पर फिर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बिजनौर नगर पालिका की सीमा विस्तार का प्रस्ताव सबसे पहले साल 1984 में भेजा गया था। इसके बाद सीमा विस्तार का प्रस्ताव साल 2007 में बसपा सरकार में भेजा गया था। लेकिन बसपा सरकार ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं दी थी। बसपा सरकार के बाद सपा सरकार में भी यह प्रोजेक्ट लटका रहा। सपा सरकार में भी इस प्रस्ताव पर कोई काम नहीं हुआ। सूबे में भाजपा सरकार आने के बाद इस फाइल ने गति पकड़ी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनते ही नगर पालिका की सीमा विस्तार के प्रयास शुरू कर दिए थे, लेकिन तब निगम चुनाव आने के कारण फाइल आगे बढ़ने पर रोक लग गई। तब से भाजपा सरकार में ही मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। लेकिन अब फिर से सीमा विस्तार के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 26 जून को नगर विकास विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना बिजनौर आ रहे हैं। उन्हें सीमा विस्तार के प्रस्ताव के बारे में बताया जाएगा। मंत्री को बताया जाएगा कि सीमा विस्तार से नगर पालिका की आय बढ़ेगी और नागरिकों को दी जानी वाली सुविधाओं में और सुधार किया जा सकता है। प्रस्तावित ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने से इनमें सड़क, प्रकाश, सफाई, पेयजल व्यवस्था में बहुत सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये ग्राम पंचायतें हैं प्रस्ताव में शामिल
सीमा विस्तार में गांव फतेहपुर नौआबाद, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, लड़ापुरा, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, रामपुर बकली, रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, तैमूरपुर दीपा, फरीदपुर काजी को बिजनौर नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ये सभी ग्राम पंचायत रिंग रोड के अंतर्गत आती हैं। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन के मालिक विदित कुमार के अनुसार वे काफी समय से सीमा विस्तार के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। वे कैबिनेट मंत्री को भी सीमा विस्तार के प्रस्ताव व इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन फार्म का मुद्दा भी मंत्री के सामने रखा जाएगा
नगर विकास मंत्री के सामने जैन फार्म को नगर महायोजना में शामिल करने का मामला भी उठाया जा सकता है। पिछले सप्ताह जिले के दौरे पर आए प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार के सामने भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैन फार्म को नगर महायोजना में शामिल करने का विरोध किया था। कहा था कि इसमें आम के कई हजार फलदार पेड़ हैं। इनके कटने से नगर का पर्यावरण खराब होगा। इन पेड़ों के कटते ही शहर के तापमान में पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। प्रमुख सचिव ने इस मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed