फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप, प्रदर्शन

पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप, प्रदर्शन

Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप, प्रदर्शन
पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। गांव सरकथलमाधों ने ग्रामीणों ने पुलिस कोतवाली के दो पुलिस कर्मचारियों पर अशोभनीय व्यवहार करने पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह पति और पत्नी के बीच हुई कहासुनी के मामले में आपसी समझौता कराने के प्रयास में थाने में आए थे। तभी वहां पर दो पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ बगैर मतलब के अशोभनीय व्यवहार किया।

गांव सरकथलमाधों निवासी प्रधान पुनीत कुमार चौहान, योगेंद्र कुमार चौहान, मेहराज, दिलशाद, रहीशुद्दीन ,दीपक, खूब सिंह ने बताया कि उनके गांव में शाहिस्ता का उसके पति के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। शाहिस्ता ने घटना की शिकायत 100 नंबर पर कर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति इरशाद और जेठ दिलशाद को पकड़ कर थाने ले गई। जब ग्राम के लोगों को घटना का पता लगा तो वह आपस में मामले को निपटवाने के उद्देश्य से पुलिस कोतवाली में पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही वह पुलिस कोतवाली में हलके के दरोगा उवैश खान से बात करने के बाद पुलिस हिरासत में इरशाद और दिलशाद से बात करने का प्रयास कर रहे थे तो वहां मौजूद दो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध किया तो दोनों पुलिस कर्मियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की धमकी दी। प्रदर्शनकारियों ने घटना के बारे में कोतवाल को अवगत कराया पर कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले को लेकर एसपी से मिलकर घटना से अवगत कराने और आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई कराने की मांग की जाएगी। कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि मामला इतना बड़ा था। समझा बुझाकर खत्म करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed