फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाढ़ की समस्या पर डैबलगढ़ गांव पहुंचीं विधायक

बाढ़ की समस्या पर डैबलगढ़ गांव पहुंचीं विधायक

Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ की समस्या पर डैबलगढ़ गांव पहुंचीं विधायक
बिजनौर। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने खादर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने डीएम व बाकी अधिकारियों को मौके पर बुलावा दिया और बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया। पिछले साल नाव डूबने से नदी में बहे किसानों के परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक ने गलखा माता मंदिर पर माता को शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। डेबलगढ़ के गांव वालों ने बताया कि गंगा नदी से उनका गांव अत्यंत प्रभावित हो रहा है और गांव का अस्तित्व खतरे में है। सुचि चौधरी व मौसम मौके पर पहुंच गए और गंगा की धारा देखी। उन्होंने डीएम सुजीत कुमार, एसडीएम बृजेश कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन व सीओ सिटी अरुण कुमार को भी मौके पर बुला लिया। अधिकारियों को गांव वालों की समस्या के बारे में बताया। सभी ने कटान की संभावित स्थिति देखी। विधायक ने अधिकारियों को गंगा नदी से जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर गंगा नदी से होने वाले नुकसान से बचाव की तैयारी व कार्रवाई समय से करने को कहा।
विज्ञापन

विधायक ने गांव वालों के अनुरोध पर बाढ़ चौकी पर दो मोटर बोट, तैराक एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं तैनाती को कहा। इसके बाद विधायक गत वर्ष ग्राम डेबलगढ़ में नाव दुर्घटना में हुए लापता एवं मृतक परिवारों के घर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट करते हुए, उन्हें अपने स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। कोहरपुर, सीमला, फतेहपुर सभाचंद, कुंदनपुर टीप गांवों का भी डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर जन समस्याओं को सुनते हुए तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेकों गांव के ग्रामीणों सहित बूथ प्रभारी सुरेंद्र चेयरमैन, अरुण कुमार, कलीराम चेयरमैन, राकेश प्रधान, बृजेश प्रधान, पतराम प्रधान, ओमपाल, संतराम प्रधान, योगेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed