फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भुइयार समाज के 260 मेधावी सम्मानित

भुइयार समाज के 260 मेधावी सम्मानित

Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
भुइयार समाज के 260 मेधावी सम्मानित
भुइयार समाज के 260 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 260 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। उन्हें पता होना चाहिए कि जीवन में क्या करना है। लक्ष्य की जानकारी नहीं होने से जीवन उद्देश्य विहीन और कटी पतंग की तरह हो जाता है।
एक बैंक्वेट हाल में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। विशिष्ट अतिथि हल्दौर पालिका चेयरमैन अमर सिंह पम्मी ने असफलता की फिक्र छोड़कर सतत प्रयास करने पर जोर दिया। बीएचईएल के लेखाधिकारी दयाराम सिंह भामड़ा ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे भले ही जीवन में कितनी परेशानी झेलें, लेकिन अपने बच्चों की शिक्षा में कोई कसर न छोड़ें। मान सिंह भुइयार ने समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से अन्य बच्चे भी प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम को सहायक आयुक्त केंद्रीय माल एवं सेवाकर केपी सिंह एवं सुरेंद्र सिंह, डॉ. यशपाल सिंह. संजीव कुमार, सूरज सिंह, बैंक प्रबंधक केपी सिंह, विजयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, केशव शरण, तेजपाल सिंह, हेम सिंह ने शिक्षा को ही सफलता का मूलमंत्र बताया। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के कोई भी समाज तरक्की की सीढ़ियां नहीं चढ़ सकता।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईस्कूल यूपी बोर्ड में गौरी रानी 86 प्रतिशत, मनुज कुमार 85 प्रतिशत, सीबीएसई में उन्नति 96.17, आईसीएसई में लक्षिता सिंह 96, शशांक कुमार 87.17 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में तनु रानी 78.40, विशाल पंवार 79.30, सीबीएसई में नंदिनी सिंह 92, ऋषभ 91.40 को प्रतिशत अंक हासिल करने पर एक-एक साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 260 से ज्यादा मेधावियों को बैग, सामान्य ज्ञान की पुस्तक, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रपाल सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed