{"_id":"5d0fca178ebc3e10da447eee","slug":"156131584613-bijnor-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएम सुजीत कुमार ने चीनी मिल के अफसरों के साथ गन्ना बकाया मूल्य भुगतान की समीक्षा की। किसी भी चीनी मिल द्वारा समस्त गन्ना भुगतान न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। जुलाई माह तक सभी चीनी मिलों का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि बुंदकी, बहादरपुर व नजीबाबाद चीनी मिल ने 95 प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया है। जून तक तीनों मिल शत-प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दें। धामपुर, स्योहारा व बरकातपुर चीनी मिल को भी 15 जुलाई तक संपूर्ण गन्ना भुगतान करने के आदेश दिए। बिजनौर व चांदपुर मिल को उनके द्वारा दिए गए शेड्यूल के मुताबिक भुगतान करने को कहा। डीएम ने कहा कि किसानों का हित शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों का भुगतान सभी चीनी मिल जल्द से जल्द करें। कोई भी चीनी मिल गन्ना भुगतान में कोताही न बरते। भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल ने भुगतान के लिए शेड्यूल दिया है। इस शेड्यूल के मुताबिक ही भुगतान दिया जाए। बैठक में परोपकार सिंह, इसरार अहमद, विकास पुंडीर आदि बैंक अफसर मौजूद रहे।