{"_id":"5d0fca148ebc3e10da447eeb","slug":"156131584319-bijnor-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटरों पर बच्चों की सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम:आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटरों पर बच्चों की सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम:आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग सेंटरों पर बच्चों की सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम : आईजी
बिजनौर। आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा ने पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मॉनीटरिंग सेल व थाना पुलिसकर्मियों को मन लगाकर काम करने के निर्देश दिए। कोचिंग सेंटर संचालकों की बैठक में आईजी ने बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि कोचिंग सेंटरों पर सभी सुविधा होनी चाहिएं। जिससे आग से बचाव हो सके। आग वहां लगने ही न पाए।
बिजनौर के दौरे पर आए आईजी रमित शर्मा ने जिले के थाना प्रभारियों की बैठक ली। अपराधों की समीक्षा की व थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईजी ने इसके बाद क्राइम ब्रांच की बैठक ली। पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। हर चीज को बारिकी से देखा। पुलिस लाइन में बने जिम का पूरी तरह निरीक्षण किया। उसमें लगी मशीनों को बारीकी से देखा। पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने के अफसरों को निर्देश दिए। मॉनीटरिंग सेल की बैठक में उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि अच्छी तरीके से वह काम करें। पुराने मुकदमों में ठीक से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। थाने के सभी पैरोकारों की बैठक ली और पैरोकारों से ठीक तरह से मुकदमों की पैरवी करने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं किसी तरह की ढ़िलाई न बरती जाए। एंटी रोमियो टीम की बैठक में टीम की कार्रवाई की समीक्षा की। कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न में कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद आईजी ने कोचिंग सेंटर संचालकों की बैठक ली। आईजी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पहले है। कहा कि कोचिंग भवनों में बिजली की वायरिंग ऐसी हो कि तारों में आग लगने की संभावना न रहे। इसके बचाव के साधन लगे होने चाहिएं। कोचिंग सेंटर वाले भवन प्रशासन के संबंधित विभागों से अधिकृत हों। भवन ऐसी जगह होने चाहिएं जहां अग्निशमन के वाहन व अन्य वाहन आसानी से जा सकें। भवनों में आने व जाने के अलग अलग रास्ते होने चाहिएं। भवन के 30 मीटर के दायरे में ज्वलनशील की कोई दुकान न हो। भवन हवादार होने चाहिएं। ताकि धुआं भी वहां कोई असर न कर सके। कई बार फेफड़ों में धुआं जाने से भी मौत हो जाती है। वहां लगे अग्निशमन यंत्र पूरी तरह फिट होने चाहिएं। बैठक में एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
आज सुनेंगे जनसमस्या
आईजी सोमवार को नौ बजे से 11 बजे तक पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में जनता की समस्या सुनेंगे।