फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जब तक कॉलेज चालू नहीं होता, चैन से नहीं बैठेंगे

जब तक कॉलेज चालू नहीं होता, चैन से नहीं बैठेंगे

Mon, 24 Jun 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
जब तक कॉलेज चालू नहीं होता, चैन से नहीं बैठेंगे
जब तक कॉलेज चालू नहीं होता, चैन से नहीं बैठेंगे
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र की जनता ने चार साल से बने भवन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को चालू करवाने का लक्ष्य बना ही लिया है। जनता का कहना है कि जब तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शुरू नहीं होगा, वह चैन से नहीं बैठेंगे।

टीचर्स कॉलोनी निवासी छात्रा मोनिका रानी का कहना है कि कॉलेज को शुरू कराने में जहां भी दिक्कत आ रही है, उसे दूर किया जाना चाहिए। और शीघ्र कॉलेज को शुरू कराया जाए। सरकार और अधिकारी दोनों को ही इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल ने भी कॉलेज को जलद चालू कराने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के बेटा और बेटियों के लिए मूलभूत होती है। सरकार को कॉलेज को जल्द चालू करने में अब देरी नहीं करनी चाहिए। गृहणी इंदू चौहान का कहना है कि सरकार को अब कॉलेज को चालू करने में देरी नहीं चाहिए। जब तक कॉलेज शुरू नहीं होगा, अब क्षेत्र की जनता चैन से नहीं बैठेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख मालती चौहान का कहना है कि कॉलेज को शिक्षा का मंदिर माना जाता है। मंदिर पूजा का हो या शिक्षा का। उपेक्षा करना अनुचित है। सभी लोगों ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed