फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले के युवाओं में बढ़ रहा निशानेबाजी का क्रेज

जिले के युवाओं में बढ़ रहा निशानेबाजी का क्रेज

Mon, 24 Jun 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिले के युवाओं में बढ़ रहा निशानेबाजी का क्रेज
जिले के युवाओं में बढ़ रहा निशानेबाजी का क्रेज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के युवाओं में निशानेबाजी का क्रेज बढ़ रहा है। जिले के शूटरों ने जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन शूटरों में ख्याति चौधरी, सामिया मेहर, उज्ज्वल सूद आर्य, लोमेश बालियान, अरशद अहमद, अनिल आदि शामिल हैं। हाल ही में ख्याति और सामिया मेहर दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही हैं। जबकि ख्याति वर्ष 2019 में महाराष्ट्र के पूना में हुए खेलो इंडिया गेम्स में प्रतिभाग कर पहला स्थान प्राप्त किया।

खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के लिए हुआ ख्याति का चयन
शूटिंग कोच सैय्यद सादिक अनीस के अनुसार ख्याति चौधरी ने दस जनवरी 2019 को महाराष्ट्र के पूना स्थित गन फॉर ग्लोरी शूटिंग रेंज पर आयोजित खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। परिणामस्वरूप उसका खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के लिए चयन हो चुका है। मुरादाबाद में आयोजित सातवीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक, मेरठ में हुई यूपी स्टेट चैंपियनशिप में जूनियर कांस्य पदक, सोनीपत के नॉर्थ जोन ब्राइट स्कूल में हुई नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और गाजियाबाद में हुई सीबीएसई नेशनल में कांस्य पदक, मेरठ में हुई यूपी स्टेट चैंपियनशिप में जूनियर रजत पदक हासिल किया। जबकि मई 2018 में बागपत में हुई आठवीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ और जूनियर में स्वर्ण पदक, सीनियर में कांस्य पदक, 21 से 25 जून तक मेरठ के द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज में आयोजित नौवीं प्री यूपी स्टेट चैंपियनशिप कांस्य, दसवीं चैंपियनशिप में यूथ, जूनियर और सीनियर में स्वर्ण पदक जीता। मेरठ में 21 से 25 जनवरी 2018 तक स्टेट इंटर स्कूल चैंपियनशिप में 400 में से 389 अंक हासिल कर सब जूनियर और जूनियर में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ख्याति चौधरी ने 2018 में ही सीबीएसई की ओर से हरियाणा के करनाल में हुई सीबीएसई जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में 400 में से 381 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल झटका।
विज्ञापन


सामिया का देश में 16वंा स्थान
सामिया मेहर ने डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में स्टेट स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अलीगढ़ की ओर से 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 61 वीं नेशनल प्रतियोगिता में पहले और दूसरे राउंड में रजत पदक, यहीं पर 11 से 22 जनवरी तक हुए ट्रायल में इंडिया टीम के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही केरल के तिरुवनंतपुरम में हुई 61 वीं नेशनल चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए भारत में 16 वां स्थान प्राप्त किया। मेरठ में 27 से 30 सितंबर 2018 तक आयोजित स्टेट इंटर स्कूल चैंपियनशिप में जूनियर में 600 में से 585 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शूटरों ने भी लगाया सटीक निशाना
मनोज कुमार ने अलीगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 61 वीं नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। अनिल, मनोज और अरशद ने डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में 11 से 22 जनवरी 2018 तक हुए राष्ट्रीय स्तरीय ट्रायल में इंडियन टीम के लिए क्वालीफाई कर खुद को साबित किया। लोमेश बालियान ने बागपत में मई 2018 में हुई आठवीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और नोएडा में 21 से 25 जनवरी 2018 तक हुई दसवीं एयर पिस्टल यूपी स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर स्टेट के लिए क्वालीफाई किया। आठवीं एयर पिस्टल में उज्ज्वल सूद आर्य यूपी स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर यूपी स्टेट के लिए क्वालीफाई किया। हर्ष चौधरी ने सीबीएसई जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में 400 में से 372 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि गुजरात के अहमदाबाद में ऑल इंडिया स्कूल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शौर्य प्रताप ने उत्तर प्रदेश से दूसरा स्थान, हर्ष चौधरी और दीपांशु दक्ष ने 600 में से 560 अंक, ख्याति चौधरी ने 400 में 391 अंकों के साथ सिल्वर मेडल, सामिया मेहर ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान और भारत में नौवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed