{"_id":"5d0fc9f78ebc3e28b920fc8c","slug":"1561315814717-28-42-dhampur-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खिड़का में एसडीएम ने विवादित भूमि से कब्जा ध्वस्त कराया 17-28-42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खिड़का में एसडीएम ने विवादित भूमि से कब्जा ध्वस्त कराया 17-28-42
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित भूमि में अवैध कब्जा ध्वस्त कराया
धामपुर। एसडीएम ने पुलिस बल के साथ गांव खिड़का में पहुंचकर विवादित भूमि से अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। कब्जेदार को सख्त हिदायत दी कि अगर विवादित भूमि पर फिर से कब्जे की कोशिश की तो कड़ी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी राजस्व टीम ने कब्जा हटाने गई थी, लेकिन आरोपी ने राजस्व टीम को दौड़ा लिया था। एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस बल ने भूमि से कब्जा ध्वस्त कर भूमि को कब्जे में ले लिया।
रविवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह पुलिस बल लेकर गांव खिड़का पहुंचे। गांव के राजवीर ने एक भूमि को कब्जा रखा था। इस भूमि को लेकर पहले भी दो पक्षों में विवाद हो चुका है। राजस्व टीम को भी आरोपी राजवीर ने कब्जा नहीं हटाने दिया, बल्कि टीम को दौड़ लिया। आरोपी ने जबरन भूमि पर पक्की नींव भर ली थी। एसडीएम के निर्देशन में टीम ने भूमि से कब्जे को ध्वस्त कर खाली करा लिया। एसडीएम ने आरोपी राजवीर को हिदायत दी कि यदि फिर से भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया तो बख्शा नहीं जाएगा। सीधे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसडीएम सहसपुर नगर पंचायत में डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि की तलाश की। नगर पंचायत अधिकारियों को शीघ्र ही खाली भूमि तलाशने के निर्देश दिए। ताकि नगर को गंदगी से निजात दिलाई जा सके। हालात ऐसे बने हुए हैं कि डंपिंग ग्राउंड न होने की वजह से नगर पंचायत के लिए चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हैं। जो दुर्गंध का सबब बने हैं।