{"_id":"5d0fc90d8ebc3e79f315d400","slug":"156131558010-dhampur-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला बस स्टैंड पर सड़क किनारे खड़ी महिला की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई।
गांव भज्जावाला के चौकीदार करीमुददीन ने बताया कि उसकी 50 वर्षीय पत्नी हनीफा गांव रसूलपुर में अपनी बीमार धेवती सानिया को देखने के लिए जा रही थी। वह बस स्टैंड पर सड़क किनारे वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी हुई थी। धामपुर की दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।