{"_id":"5cf17399bdec22073f3f2975","slug":"155932768711-bijnor-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी में नहीं होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी में नहीं होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी में नहीं होगी पानी की किल्लत
बिजनौर। आवास विकास कॉलोनी के लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिल जाएगी। इसके लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। अफसरों के अनुसार एक नलकूप बिजलीघर के सामने तथा दूसरा नलकूप पुलिस चौकी के सामने स्थित पार्क में लगेगा। अभी तक पूरी कॉलोनी की सप्लाई के लिए मात्र एक ही नलकूप है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अचानक कोई भी तकनीकि खराबी आने पर वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवास विकास कॉलोनी में करीब पांच हजार की आबादी है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति के लिए केवल एक ही नलकूप संचालित है। जबकि पुलिस चौकी के सामने लगा नलकूप करीब 35 साल से ठप है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इसमें आये दिन तकनीकी खराबी आने के कारण कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। अफसरों के अनुसार अब कॉलोनीवासियों को स्वच्छ पेयजल के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। क्योंकि आवास विकास परिषद ने कॉलोनी वासियों की सुविधा के लिए कॉलोनी में ही दो और नये नलकूप लगाने के लिए मंजूरी दी है। इनमें से एक आवास विकास चौकी के सामने स्थित पार्क में और दूसरा बिजलीघर के पास वाले पार्क में स्थापित किये जाएंगे। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आजम वारिस ने बताया कि कॉलोनी के लिए दो नलकूप स्वीकृत हो चुके हैं। केवल टेंडर निकलना ही शेष रह गया है। इसके करीब एक माह बाद ही नलकूपों के बोरिंग के लिए काम शुरू हो जाएगा।