{"_id":"639629988de0e7372a6f5f0e","slug":"154-centers-announced-for-up-board-exam-bijnor-news-mrt617345448","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 154 केंद्रों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 154 केंद्रों की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 154 केंद्रों की घोषणा
बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटर की प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा केंद्रों को लेकर तीन दिन में आपत्ति मांगी गई है। जिले के 95 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
जिले में यूपी बोर्ड के 390 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें हाईस्कूल के 50,995 विद्यार्थी तथा इंटर के 44,496 विद्यार्थी वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। दोनों परीक्षाओं में कुल 95,491 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शासन ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए एक दर्जन से अधिक मानक तय किए हैं। जिले के माध्यमिक विद्यालयों से निर्धारित मानकों के अनुसार आधार भूत सुविधा के बारे में सूचना मांगी गई थी। जिससे वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण हो सके। बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची और केंद्र वार परीक्षार्थी की संख्या आवंटित कर दी है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा को 154 केंद्र प्रस्तावित हैं।
प्रस्तावित केंद्रों पर 14 दिसंबर तक मांगी आपत्ति : डीआईओएस
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार यूपी बोर्ड की 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र प्रस्तावित है। केंद्र की सूची परिषद की वेबसाइट, डीआईओएस कार्यालय और जीआईसी बिजनौर के सूचना पटल पर चस्पा है। परीक्षा केंद्रों को लेकर अगर किसी विद्यालय, प्रबंध समिति या किसी अभिभावक को कोई आपत्ति है तो वह 14 दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट या डीआईओएस कार्यालय में डाक के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। निश्चित तिथि के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।