फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शुएब ने दिल्ली में चमकाया जिले का नाम

शुएब ने दिल्ली में चमकाया जिले का नाम

Mon, 06 May 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
शुएब ने दिल्ली में चमकाया जिले का नाम
शुएब ने दिल्ली में चमकाया जिले का नाम
विज्ञापन

बिजनौर। कॉमर्स फाउंडेशन दिल्ली की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड-2018 में एएन इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र शुएब इदरीसी को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एएन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सरजीत सिंह के अनुसार विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड-2018 में उच्च रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कॉमर्स टीचर फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड-2018 में देशभर के 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें जनपद बिजनौर के मशहूर लेखक व इतिहास संकलनकर्ता तैय्यब अली के होनहार पुत्र मोहम्मद शुएब इदरीसी का नाम भी शामिल है। शुएब ने उच्च रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि होनहार शुएब को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। इन सभी बच्चों में असीम क्षमता है आगे वे इससे भी बेहतर कर सकते हैं। शुएब ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अपने गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed