फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कश्मीर में कारोबार करने वालो को खंगालने में जुटी खुफिया विभाग की टीम

कश्मीर में कारोबार करने वालो को खंगालने में जुटी खुफिया विभाग की टीम

Wed, 27 Feb 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में कारोबार करने वालो को खंगालने में जुटी खुफिया विभाग की टीम
कश्मीर में कारोबार करने वालों की जांच कर रही टीम
विज्ञापन

बिजनौर। देवबंद में जैश ए मोहम्मद संगठन से जुड़े दो आंतकियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। कश्मीर में कारोबार करने वाले लोगों के टीम रिकार्ड खंगालने में जुटी है। खुफिया विभाग को शक है कि कश्मीर में कारोबार करने वाले कुछ लोगों की मदद से आतंकवादी वेस्ट यूपी में अपनी जडे़ मजबूत नहीं कर रहे हैं। वेस्ट यूपी समेत बिजनौर जिले के बड़ी तादाद में लोग कश्मीर में कारोबार करते है।

देवबंद स्थित मदरसे के होस्टल से जैश से मोहम्मद के दो आतंकी शहनवाज तेली और आकिब अहमद मलिक को एटीएफस की टीम ने दबोचा था। इसके बाद यह बात सामने आई थी कि दोनों आतंकी वेस्ट यूपी में अपनी जड़े मजबूत करने के इरादे से छिपे थे। इन आतंकियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया विभाग सक्रिय हो गई है। अब खुफिया विभाग की टीम नजर कश्मीर में कारोबार करने वाले बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के बाकी जिलों के लोगों पर है। बिजनौर समेत बाकी जिलों के तमाम लोग कश्मीर में कई तरह के कारोबार करते है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में कारोबार करने वाले लोग कश्मीर के लोगों से खूब घुल मिल गए हैं। कुछ लोगों के साथ वहां के लोग वेस्ट यूपी में आते जाते भी रहते हैं। खुफिया विभाग को शक है कि कहीं कश्मीर में कारोबार करने वाले लोगों के जरिये आतंकी वेस्ट यूपी में अपनी जड़े मजबूत तो नहीं कर रहे हैं। कश्मीर के लोग किन लोगों के साथ यहां आते रहे है। टीम इसे खंगालने में जुटी है। टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि हाल में कौन लोग यहां आए हैं। इनके अलाव वेस्ट यूपी में कारोबार करने वाले कश्मीर के लोगों पर भी टीम की नजर है। कश्मीर के लोग मेलों में दुकान लगाने के साथ फेरी लगाने कश्मीर आते है। ये लोग पहले मेलों में ही आते थे अब सर्दियों में भी कश्मीर के कपडे़ बेचने आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed