फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगर पालिका ने चलाया आपका चेयरमैन आपके द्वार

नगर पालिका ने चलाया आपका चेयरमैन आपके द्वार

Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने चलाया आपका चेयरमैन आपके द्वार
पालिका ने चलाया ‘आपका चेयरमैन आपके द्वार’ अभियान
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका द्वारा जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनने और उनका निस्तारण करने के लिए ‘आपका चेयरमैन आपके द्वार’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत चेयरमैन अख्तर जलील ने नगर पालिका की टीम के साथ वार्ड नंबर 20 और 21 में जनता दरबार लगाया। जनसमस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।

नगरवासियों की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन अख्तर जलील ने नगर पालिका की टीम के साथ आपका चेयरमैन आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस दौरान लोगों ने राशन कार्ड, नाली, मकान के नक्शे, नाली के चैनल, प्रकाश व्यवस्था, पानी आदि से संबंधित अपनी समस्याएं चेयरमैन को बताईं। इनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। चेयरमैन अख्तर जलील ने कहा कि अभियान के तहत पालिका से संबंधित समस्याओं का जनता के द्वार पर जाकर निस्तारण किया जा रहा है। अब नगरवासियों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 15 दिन में एक बार आपके ही द्वार पर आकर आपकी समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उनका निस्तारण किया जाएगा। समस्याओं के निस्तारण के लिए यदि आवश्यकता हुई तो बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कराया जाएगा। लोगों ने चेयरमैन की इस पहल का स्वागत किया। इस मौके पर सभासद शैंकी रस्तोगी, सभासद नसीम कुरैशी, सभासद अकरम अल्वी, डॉ. खुर्शीद, रईस फरीदी, सरदार प्रीतम सिंह, विजय जैन, पंकज छाबड़ा, अनिल रस्तोगी, रईस, पप्पी, जावेद महिगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed