{"_id":"5c3f7447bdec2273875d439f","slug":"151547662407-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्टेशन मास्टर के रूप में रानी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्टेशन मास्टर के रूप में रानी ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला स्टेशन मास्टर के रूप में रानी ने संभाला कार्यभार
नजीबाबाद । बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ उद्घोष अब हर क्षेत्र में कामयाबी की इबारत लिखने लगा है।
नजीबाबाद की आदर्श नगर निवासी रानी नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के इतिहास में पहली ऐसी युवती है जिसने लक्सर और मुरादाबाद के बीच ट्रेनों के आवागमन के व्यस्त रेलवे जंक्शन नजीबाबाद में स्टेशन मास्टर के रूप में स्वतंत्र रूप से काम-काज संभाला है।
नए वर्ष के प्रथम सप्ताह से रानी ने 14 मई 2018 को मृतक आश्रित में रेलवे में स्टेशन मास्टर पद की ट्रेनिंग शुरू की थी। रानी के पिता नजीबाबाद स्टेशन पर खलासी थे। नजीबाबाद स्टेशन पर रानी ने पहली महिला स्टेशन मास्टर होने का भी श्रेय प्राप्त किया है। रानी के अतिरिक्त मुरादाबाद, हरिद्वार, रुड़की और लक्सर स्टेशन पर भी बेटियां स्टेशन मास्टर पद पर तैनात हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने रानी के हौसले और जिम्मेदारी के साथ पद के दायित्व निर्वाह की प्रशंसा की।
दो युवतियां रोडवेज में हैं परिचालक
नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर भी दो बेटियों ने बस परिचालक के पद पर अपने काम से लोगों को हैरत में डाला है। नगीना तहसील निवासी सना और बिजनौर निवासी प्रीति शर्मा दो ऐसी युवतियां हैं जिन्होंने नजीबाबाद डिपो में पहली महिला परिचालक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है।