{"_id":"5b48fb2d4f1c1b37748b4700","slug":"151531509549-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम अली बने नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनाम अली बने नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानु के ब्लॉक अध्यक्ष बने इनाम अली
नूरपुर। भाकियू भानु गुट की गांव सुजातपुर टीकर में हुई बैठक में इनाम अली को नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
शुक्रवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। यह उनको भारी पड़ेगी। पैसा न होने के कारण किसान खर्च से परेशान हैं और मिले गन्ने का करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। इस दौरान इनाम अली को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर ब्लॉक में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई। कासिम खां को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, पूर्व प्रधान मंगू खां, सतवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, शिवकुमार, राजपाल, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
पंचायत 16 को
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत 16 जुलाई नजीबाबाद रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होगी। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह ने दी।