{"_id":"5b47aaba4f1c1b08278b632f","slug":"151531423418-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ताहिक बाजार से शैक्षिक कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ताहिक बाजार से शैक्षिक कार्य बाधित
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की चाहर दीवारी बनवाने की मांग
जलालाबाद । साप्ताहिक बाजार में आने वाले वाहन का जमावड़ा प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगने से शिक्षकों और बच्चों को शैक्षिक कार्य में परेशानी हो रही है। प्रधानाचार्या ने बीईओ से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय राजारामपुर की प्रधानाचार्या निगहत शाहिन ने बीईओ इशक लाल को अवगत करता हुए बताया कि जलालाबाद में फ्लाईओवर के नीचे प्रत्येक बृहस्पतिवार को बाजार लगता है। प्राथमिक विद्यालय राजारामपुर की चाहर दीवारी न होने से बाजार में आने वाले बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों को स्कूल परिसर में खड़ा कर घंटों खरीदारी करते हैं। स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से बच्चों को खेल के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता, साथ वाहनों से टकराकर बच्चों के चोटिल होने का भय बना रहता है। जिससे शैक्षिक कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने के बीईओ से शीघ्र स्कूल परिसर की चार दीवारी कराने की मांग की है।