{"_id":"5b425f054f1c1bbc248b54c1","slug":"151531076357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेवली नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेवली नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम मचा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
शेरकोट। दोस्तों के साथ हरेवली नहर में नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिस पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार को मोहल्ला फतेहनगर निवासी साबिर का 13 वर्षीय पुत्र अरमान अपने कुछ दोस्तों के साथ श्मशान घाट के निकट से गुजर रही हरेवली नहर में नहाने गया था। नहाते समय किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना के बाद उसके साथियों ने शोर मचाया। पास ही मौजूद गैंस एजेंसी से पहुंचे कर्मचारियों पुलिस को सूचना दी और किशोर को बाहर निकाला। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शेरकोट इंस्पेक्टर पंकज तोमर का कहना है कि नहर में नहाने वाले युवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहर में नहाने की अनुमति नहीं मिलेगी।