{"_id":"595005cd4f1c1b0a058b4616","slug":"151498416589-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गुरू का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गुरू का प्रकाशोत्सव
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गजरौलाशिव । सिखों के छठे गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कीर्तन दरबार सजाकर कीर्तन निकाला गया। खिलाड़ियों ने अनेक करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया।
गांव गजरौला अचपल स्थित गुरुद्वारे में श्री सिंह सभा क ी ओर से गजरौला शिव, गजरौला अचपल, मुकीमपुर खेड़ा में महान कीर्तन लगाया गया। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। रागी जत्था व कथा वाचक भाई इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, मान सिंह, टीकम सिंह, भगीरथ सिंह, प्रीतम सिंह, कल्याण सिंह, रणजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, मेहर सिंह, ब्रजपाल सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। इसके बाद अखाड़ा निकाला गया। अखाड़े में सिख समाज के युवाओं ने हैरतंगेज करतब दिखाए। गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। अखाड़े में गदका पार्टी व बच्चों का सिखी डांस आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष अमर सिंह, सरदार भूरे सिंह, कृपाल सिंह, सरदार प्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, समर सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
आंदोलन स्थगित
बिजनौर। भाकियू के प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को जिला मुख्यालय पर होने वाला आंदोलन कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है। किसानों के हित के लिए भाकियू लगातार संघर्ष करती रहेगी।