{"_id":"594eb6254f1c1ba3228b46ea","slug":"151498330661-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़िया-जट्टीवाला मार्ग में हुआ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़िया-जट्टीवाला मार्ग में हुआ कटान
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालन नदी में उफान आया तो होगा भारी नुकसान
नजीबाबाद (बिजनौर)। दशकों से बदहाल पड़ा बड़िया-जट्टीवाला-बिजौरी मार्ग अपना अस्तित्व खोने की कगार पर है। हाल ही में हुई तेज बारिश से मालन नदी की ओर मार्ग में कटान शुरू हो गया है। अनुमान है कि मालन नदी में उफान आया, तो मार्ग ध्वस्त होने से दर्जनभर गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा।
बड़िया-जट्टीवाला मार्ग पर करीब डेढ़ दशक पहले मालन नदी पर कारसेवा से पुल का निर्माण किया गया था। हाल ही में तेज बारिश होने से गांव जट्टीवाला दिशा में पुल से करीब 50 मीटर दूर सड़क पर नदी की साइड में कटान हो गया। जिस स्थान पर मार्ग में कटान हुआ, वहां सड़क से काफी नीचे मालन नदी की धार मिट्टी का कटान कर रही है। मिट्टी कटान होने से मार्ग लगातार ध्वस्त हो रहा है। लोगों का अनुमान है कि वर्षाकाल के दौरान मालन नदी में उफान आया तो न केवल मार्ग बल्कि उसके आसपास स्थित खेतों एवं बड़े कृषि फार्मों को भी भारी नुकसान होगा। मार्ग कटने से बड़िया, भुड्डी, बीरूवाला, मेदूवाला, जट्टीवाला, ताहरपुर सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। अमर उजाला ने हाल ही में मालन नदी पुल के नीचे सीमेंटेड स्टड बिखरने और नौकियों को खतरा होने की आशंका जताई थी, लेकिन प्रशासन ने क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना गंवारा नहीं किया। उधर, क्षेत्र में मालन नदी में चोरी-छिपे रेत-बजरी का खनन जारी है। हालांकि नदियों में खनन न होने देने को लेकर प्रशासन गंभीर है, लेकिन रोजाना काफी मात्रा में रेत-बजरी निकलने से नदी में उफान के साथ कटान होने की आशंका बनी है।