फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   150 daughters will have yellow hands in mass marriage

सामुहिक विवाह में 150 बेटियों के हाथ पीले होंगे

Sun, 08 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
150 daughters will have yellow hands in mass marriage
बिजनौर। जरूरत मंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 150 शादी होंगी। शादी के लिए आवेदन पत्र ब्लाकों में उपलब्ध होंगे। प्रशासन शादियों की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वर्ष 2017 में शुरू हुई। योजना में निर्धन जरूरत मंद युवक युवतियों की सामूहिक विवाह होते हैं । योजना का उद्देश्य सामाजिक समरसता व समभाव को बढ़ावा देना है। पात्र युवक युवतियों का चयन ब्लाक स्तर पर होता है। ब्लाकों से विवरण मिलने के बाद ही शादियों के लिए पैसा आवंटित होता है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाकों के बीडीओ से पात्रों की संख्या भेजने के लिए आवेदन पत्र भेज दिए गए। जिले में 150 शादी होनी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए प्रथम चरण 27 मई तय है। दूसरा चरण 10 जून को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है खर्च का विवरण
जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि एक युगल की शादी में 51000 रुपये व्यय होने हैं। इनमें 35000 रुपये कन्या के खाते में जमा किए जाएंगे। शादी के सामान बर्तन, कपड़े आदि के लिए 10000 रुपये निर्धारित है। छह हजार रुपये शादी की तैयारी पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed