{"_id":"61818533253deb64474da74c","slug":"150-crore-business-done-on-dhanteras-bijnor-news-mrt563415093","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर हुआ 150 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर हुआ 150 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
बिजनौर में धनतेरस पर बर्तन खरीदने के लिए बाजार में उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर हुआ 150 करोड़ का कारोबार
बिजनौर। धनतेरस पर बाजार में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। एक ही दिन में 150 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। कोई दुकान ऐसी नहीं रही जिस पर भीड़ नहीं थी। ग्राहकों की इतनी भीड़ उमड़ी कि बाजार में दोपहर से रात तक जाम के हालात रहे। हर दुकान से ग्राहकों ने खरीदारी की। कोई भी दुकानदार निराश नहीं हुआ। धनतेरस पर हजारों वाहनों का भी गृह प्रवेश हुआ। अकेले सराफा बाजार में पांच करोड़ से ज्यादा का व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
धनतेरस पर दुकानदारों ने सात बजे से ही प्रतिष्ठान खोल लिए थे। दोपहर होते होते काफी संख्या में ग्राहक बाजार में उमड़ने शुरू हो गए। गांवों से लोग शहर आए और खरीदारी की। जैसे जैसे दिन ढलता गया, बाजार में भीड़ बढ़ती गई। जिला मुख्यालय पर शास्त्री चौक से लेकर पुरानी तहसील तक बाजार सजा रहा। दुकानदारों ने सोमवार रात में ही टेंट लगाकर दुकानों को सजा दिया था। शाम को बाजार में भारी भीड़ उमड़ गई। भीड़ के आगे प्रशासन के सभी इंतजाम धरे रह गए, लेकिन दुकानदार खुश रहे। इलेक्ट्रानिक, मोबाइल फोन, मिठाई, पोस्टर, कपड़ों, वाहनों के शोरूम आदि पर ग्राहक खरीदारी में जुटे रहे। घंटाघर के पास बर्तनों की दुकान पर भीड़ का आलम ये रहा कि ग्राहकों को खरीदारी के लिए इंतजार करना पड़ा। ग्राहकों की भीड़ तो बाजार में पहले से ही थी, लेकिन खरीदारी ने बाजार में फिर से जान फूंक दी है। शाम को लोग परिवार के साथ घूमने के लिए निकले। ग्राहकों ने दीयों से लेकर रंगोली के रंग तक खरीदे। उपहार देने के लिए भी सामान खरीदा। व्यापारी नेता मनोज कुच्छल के अनुसार धनतेरस पर जिले में 150 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है। जितनी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा ग्राहक बाजार में आए और खरीदारी की। ग्राहकों को बाजार में आकर ही खरीदारी करनी चाहिए। व्यापारी वर्ग लोगों के बाजार में आकर खरीदारी करने से ही चलता है।
ये रही बाजार की स्थिति
सराफा बाजार : दीपावली पर चांदी और सोने के सिक्के खरीदने परंपरा रही है और ग्राहकों ने इस बार भी इस परंपरा का पालन किया। सराफा बाजार में इस बार पहले से ज्यादा भीड़ रही। ग्राहकों ने सोने चांदी के सिक्कों के साथ चांदी की मूर्ति भी खरीदीं। पांच करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बाइक : हमेशा की ही तरह बाइकों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जिले में डेढ़ हजार से ज्यादा बाइक बिकने का अनुमान है। बुलेट बाइक की 250 बुकिंग थी, लेकिन माल न होने की वजह से केवल 70 बुलेट ही ग्राहकों को दी जा सकीं। स्कूटी की भी जमकर खरीदारी हुई। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद भी ग्राहकों ने वाहन खरीदने में कंजूसी नहीं बरती।
ट्रैक्टर : किसानों ने भी बाजार पर जमकर पैसा लुटाया। 120 से ज्यादा ट्रैक्टर बिक गए। ट्रैक्टर किसानों की जरूरत है। काफी समय से एजेंसियों पर ट्रैक्टर की बुकिंग हो चुकी थी। धनतेरस पर किसान ट्रैक्टर घर ले गए।
इलेक्ट्रानिक बाजार : इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। टीवी, मोबाइल फोन, मिक्सी, वॉशिंग मशीन की खूब खरीदारी हुई। मोबाइल फोन की बिक्री में लंबे समय बाद उछाल आने की बात कही जा रही है। सहालग पास होने की वजह से शादी में देने के लिए भी खरीदारी की गई।