{"_id":"5932a7fe4f1c1bb67a8b456b","slug":"14964920411-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैकस खाने से बीमार हुए थे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नैकस खाने से बीमार हुए थे बराती
Updated Sat, 03 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नेक्स खाने से बीमार हुए थे बराती
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर (बिजनौर)।
गांव बल्लाशेरपुर में बरातियों की हालत स्नेक्स खाने के बाद बिगड़ी थी। लोगों का हालचाल जानने के लिए विधायक ओम कुमार रात्रि में ही अस्पताल पहुंचे। बीमार लोगों का हालचाल जानने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार की गांव बल्लाशेरपुर में बूंदकी क्षेत्र के गांव मेदपुर से बरात आई थी। बरात में दूषित खाना खाने से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए थे। फेरे की रस्म अदायगी के वक्त अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। बताया जाता है कि फेरे रस्म के दौरान स्नेक्स खाने के बाद लोगों को तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक साथ इतने लोगों की हालत बिगड़ी देख बरातियों और घरातियों में अफरा-तफरी फैल गई। बीमार लोगों को नहटौर, नगीना, कोतवाली देहात व धामपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से अस्पताल में जगह कम पड़ गई। रात नौ बजे तक बीमार लोग अस्पताल पहुंचते रहे। रात में ही विधायक ओम कुमार नहटौर अस्पताल में पहुंचे।
- विधायक ओम कुमार ने अस्पताल जाकर पूछा हालचाल