{"_id":"63752a376af304053279ce35","slug":"148-crore-outstanding-on-1-25-lakh-electricity-consumers-dhampur-news-mrt613945660","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख उपभोक्ताओं पर निगम की 148 करोड़ की बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख उपभोक्ताओं पर निगम की 148 करोड़ की बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। विद्युुत वितरण खंड द्वितीय में 1,24,000 उपभोक्ताओं पर 148 करोड़ बकाया है। इनमें से 16,541 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली बकाया जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं पर करीब 22 करोड़ से अधिक बकाया है। एक्सईएन का कहना है कि बकाया जमा कराने को डिवीजन में 32 टीमें लगी हैं, पर अपेक्षानुरूप वसूली नहीं हो रही है। पूरे साल में अब तक 56 करोड़ ही बकाया जमा हो पाई है।
धामपुर विद्युत वितरण खंड (द्वितीय) एक्सईएन अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनकी डिवीजन में करीब 300 से ज्यादा गांव हैं। इन गांवों में 1,24,000 उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 148 करोड़ बकाया है। हालांकि बकाया जमा कराने को सरकार की ओर से ओटीएस को चलाया जाता है, पर उपभोक्ताओं की ओर से योजना का लाभ उठाने में भी कोई रुचि नहीं ली जाती। इन उपभोक्ताओं में से 16,541 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली की बकाया को जमा करने को कोई प्रयास नहीं किया। एक्सईन ने बताया कि सबसे बड़ी दिक्क्त उन लोगों से आ रही है कि जिन्होंने सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन तो ले लिए हैं, पर वह बकाया जमा नहीं कर रहे। करीब 12 हजार उपभोक्ता सौभाग्य योजना से संबंधित हैं।