फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   146 more found corona infected in the district

जिले में और मिले 146 कोरोना संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
146 more found corona infected in the district
बिजनौर में मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
जिले में 146 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सोमवार को कोरोना के 146 मरीज मिले हैं। एक मरीज को उसके परिजनों ने एहतियात के तौर पर देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। बाकी मरीजों को घर पर ही रखा गया है। कोरोना संक्रमण के मरीज शनिवार को भी कम नहीं हुए हैं।
शनिवार को भी 146 मरीज मिले हैं। इनमे दस पुलिसकर्मी और नौ स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। एसपी और सीडीओ कार्यालय के भी दो दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 761 हो गई है। सभी मरीजों को घर में ही रखा गया है और सभी में बहुत मामूली लक्षण हैं। इनके परिजनों को भी सचेत किया जा रहा है। मरीजों से सात दिन तक किसी के भी संपर्क में न आने को कहा जा रहा है। जिले का कोई भी ब्लॉक ऐसा नहीं है जहां पर कोरोना से संक्रमित मरीज नहीं मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार जिले कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण और गाइडलाइंस का पालन बहुत जरूरी है। सभी मास्क लगाकर रखें और भीड़ में जाने से बचें।
विज्ञापन

लगातार संक्रमित हो रहे स्वास्थ्यकर्मी, बढ़ा रही चिंता
बिजनौर। स्वास्थ्य कर्मियों का लगातार संक्रमित आना समस्या बन रहा है। निजी और सरकारी कर्मचारी दोनों संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में उपचार के लिए अस्पताल जाते समय मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल के मरीजों की भी संख्या बढ़ी
बिजनौर। शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पहली बार 45 साल से अधिक आयु के लोगों की संख्या ज्यादा आई है। शनिवार को मिले 146 मरीजों में 49 की आयु 45 साल से अधिक है। 15 किशोरों की आयु 15 साल से कम है। न आएं बच्चों और बुजुर्गों के संपर्क में कोरोना संक्रमण में जुकाम के ही मरीज सामने आ रहे हैं। बहुत कम लोगों को बुखार आ रहा है। जुकाम आने पर सभी से घर में भी मास्क लगाने की अपील की जा रही है। इसके अलावा इन लोगों को बच्चों और बुजुर्गों के संपर्क में भी न आने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed