{"_id":"5cdc57a9bdec22071f56c031","slug":"141557944233-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नहटौर। बाइक से घर लौट रहे एक व्यक्ति की अचानक सड़क पर आए एक जंगली जानवर से टक्कर हो गई। बाइक गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव बल्लाशेरपुर निवासी अनीस अहमद (35) अपनी पुत्री को नहटौर के एक कालेज में छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। नहटौर नगीना मार्ग पर गांव बल्लाशेरपुर के पास ही सड़क पर अचानक आए एक जंगली जानवर से टक्कर होने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी और चार बच्चों सुबहान व हिना, लायबा, मिस्बाह का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं वन दरोगा एसके मठपाल का कहना है कि जंगली जानवर पानी पीने के लिए गांगन नदी में जाते हैं। गांगन नदी के आसपास सड़कों पर राहगीर देखभाल के साथ गुजरे और इस रेंज में वाहन तेज गति से नहीं चलाएं।