फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधान से मारपीट प्रकरण में नौ मई को धामपुर में पंचायत करेगी भाकियू

प्रधान से मारपीट प्रकरण में नौ मई को धामपुर में पंचायत करेगी भाकियू

Thu, 25 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रधान से मारपीट प्रकरण में नौ मई को धामपुर में पंचायत करेगी भाकियू
प्रधान से मारपीट प्रकरण में नौ मई को भाकियू की पंचायत
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन ने धामपुर क्षेत्र के ग्राम गजुपुरा के प्रधान के साथ डीएम, एसपी की मौजूदगी में की गई पिटाई की निंदा की है। इसे लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो नौ मई को धामपुर में पंचायत होगी।

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सुजीत कुमार से मिला और ज्ञापन देकर बताया कि नगीना लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को हुए मतदान दिवस पर डीएम और एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने गजुपुरा के ग्राम प्रधान अनीस जैदी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जो बेहद ही निंदनीय है। बताया कि पुलिस ने ग्राम प्रधान के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया। भाकियू पुलिस की इस कार्यशैली की घोर निंदा करती है। यूनियन ने भरोसा दिलाया कि वह प्रधान के साथ खड़ी है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन ने मामले की जांच करा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो भाकियू नौ मई को धामपुर में पंचायत करेगी और आंदोलन की रणनीति बनाएगी। प्रतिनिधिमंडल में रामौतार सिंह, विजयपाल सिंह, सुरपाल सिंह, अतुल कुमार, कुलदीप सिंह, सुनील प्रधान, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed