फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान स्वाभिमान महापंचायत की रणनीति बनाई

किसान स्वाभिमान महापंचायत की रणनीति बनाई

Sat, 09 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
किसान स्वाभिमान महापंचायत की रणनीति बनाई
किसान स्वाभिमान महापंचायत की रणनीति बनाई
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में 14 फरवरी को होने वाली किसान स्वाभिमान महापंचायत की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी नीतियों को खुलकर समर्थन कर रही है। निहत्थे किसानों पर लाठी चार्ज करने के मामले में अभी तक किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने किसानों को 14 फरवरी को गढ़ी चक्कर रोड पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को होने वाली पंचायत से भाकियू का कोई लेना देना नहीं है। कहा कि भाकियू की महापंचायत में बजट में किसानों की अनदेखी, बिजली की बढ़ी दर, बकाया गन्ना भुगतान, सड़कों की खराब हालत के मुद्दे उठाए जाएंगे। अध्यक्षता धीर सिंह बालियान ने किया। बैठक में संदीप त्यागी, महावीर सिंह, होशियार सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, विजय सिंह, अभिषेक वत्स, समरपाल सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed