फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा नेता व उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर शुगर मिल तिराहे पर जाम लगा विधायक का पुतला फुंका

भाजपा नेता व उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर शुगर मिल तिराहे पर जाम लगा विधायक का पुतला फुंका

Mon, 04 Feb 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता व उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर शुगर मिल तिराहे पर जाम लगा विधायक का पुतला फुंका
विधायक अशोक राणा का पुतला फूंका
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा के गनर और भाजपा नेता दुष्यंत चौहान के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को दुष्यंत चौहान और उनके समर्थकों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जैतरा में शुगर मिल तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा।

30 जनवरी को लोनिवि के गेस्ट हाउस में विधायक अशोक राणा के गनर और भाजपा नेता दुष्यंत चौहान के बीच मारपीट हो गई थी। उसी दिन शाम को एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस कोतवाली में पहुंच कर भाजपा नेता दुष्यंत चौहान का पक्ष जाना था और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी। आरोप है कि पुलिस ने चार दिन बीतने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। रविवार को दुष्यंत चौहान और उनके समर्थक गांव जैतरा के झंडा चौक पर एकत्र हुए और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शुगर मिल तिराहे पर जाकर करीब आधा घंटे तक जाम लगाया और विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान आदित्यवीर सिंह, नवनीत राणा, वीरेंद्र चोहान, आदित्य चौहान, युवराज सिंह, रूपेश राणा, जितेंद्र चौहान, अर्पित चौहान, अजयवीर सिंह, भूपेंद्र राणा, मनोज चौहान, मुकेश कुमार, बलजीत सिंह, सौरभ कुमार, चेतन सिंह चौहान, अमर सिंह, रामपाल सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, विधायक अशोक राणा का कहना है कि मारपीट की घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है। दुष्यंत चौहान राजनैतिक विद्वेष की वजह से उनकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर विधायक के पुतले को छीन कर आग से बचाने का प्रयास किया। इस दौरान पुतले को एक दारोगा के सिर के बाल भी झुलस गए। क्षेत्र में धारा 144 लागू है। एसडीएम का जो आदेश होगा। पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed