फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पार्टी नेताओं के निष्कासन के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

पार्टी नेताओं के निष्कासन के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

Sun, 03 Feb 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पार्टी नेताओं के निष्कासन के विरोध में सपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना
दिलशाद व प्रमोद समर्थकाें का सपा कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। दिलशाद अंसारी व प्रमोद प्रधान को पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में उनके समर्थकों में सपा कार्यालय पर प्रदर्शन करके धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव को हटाने की मांग की।
रविवार को दिलशाद अंसारी व प्रमोद प्रधान के समर्थक सपा कार्यालय पहुंचे और दोनों नेताओं के निष्कासित करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भेजे ज्ञापन में सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन को पार्टी विरोधी बताया। कहा कि ये पहले से ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व निष्कासन करते आए हैं। पार्टी हाईकमान को गुमराह करके कार्यकर्ताओं की आवाज दबाकर कार्यकर्ताओं को कमजोर कर रहे हैं। अनिल यादव को निष्क्रिय व कमजोर जिलाध्यक्ष बताते हुए तुरंत हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में दिलशाद अंसारी, शेख रफीक अहमद, बलवीर सैनी, तसलीम अंसारी, मूलचंद सैनी, फैजान मलिक समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक दिलशाद व प्रमोद प्रधान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों नेताओं को निष्कासित करने के लिए उन्होंने हाईकमान को पत्र भेजा है। अभी किसी को निष्कासित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


दोनों पक्ष आ गए थे आमने सामने
शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में भी सपा के दोनों खेमे आमने सामने आ गए थे। दोनों खेमों में मारपीट की नौबत आ गई थी। किसी तरह दोनों खेमों को समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed