फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उतर पुस्तिका के हर पेज पर कापी का क्रमांक व अनुक्रमांक अंकित करना अनिवार्य

उतर पुस्तिका के हर पेज पर कापी का क्रमांक व अनुक्रमांक अंकित करना अनिवार्य

Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
उतर पुस्तिका के हर पेज पर कापी का क्रमांक व अनुक्रमांक अंकित करना अनिवार्य
उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर कापी का क्रमांक व अनुक्रमांक अंकित करना अनिवार्य
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की हेराफेरी रोकने के लिए सख्त हो गया है। इस बार विषयवार छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को यूनीक क्रमांक होगा। छात्र को अपनी कॉपी का यूनीक क्रमांक व अनुक्रमांक कॉपी के हर पेज पर डालना अनिवार्य है।
जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 129 परीक्षा केंद्र हैं। परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं जानी शुरू हो गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर से हो रहा है। शासन को छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी की शिकायत मिल रही थी। शासन ने शिकायतों को गंभीरता से लिया। निर्देशों के मुताबिक छात्र को परीक्षा में जो उत्तर पुस्तिका मिलेगी, उस पर क्रमांक अंकित होगा। यह क्रमांक यूनीक होगा। बोर्ड के नियमों के मुताबिक परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के आखिर में अपना अनुक्रमांक अंक व शब्दों में लिखना होता है। इस साल छात्र को कापी के हर पेज अनुक्रमांक के साथ उत्तर पुस्तिका का क्रमांक लिखना अनिवार्य किया गया है। सूत्रों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था रहेगी। अधिकृत व्यक्ति ही संकलन केंद्र परिसर में प्रवेश कर सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार सात फरवरी से शुरू बोर्ड की परीक्षा की सभी व्यवस्था पूरी हो गई है। शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक ड्यूटी विद्यालयों को भेज दी गई है। शिक्षक अपने ड्यूटी आवंटन केंद्र पर समय से पहुंचे।
विज्ञापन

जिले को पांच जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार जिले के 129 परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल व इंटर के 92002 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। जिले को पांच जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। माध्यमिक व बेसिक स्कूलों के 6500 शिक्षक कक्ष निरीक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed