{"_id":"5bf98f8bbdec2241cb56a534","slug":"141543081867-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर मार्ग अभी बदहाल, किसानों को भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर मार्ग अभी बदहाल, किसानों को भारी परेशानी
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
नहटौर मार्ग अभी भी बदहाल, किसानों को भारी परेशानी
धामपुर। गन्ना समिति में शनिवार को संपन्न हुई किसानों की बैठक में वक्ताओं ने शासन और प्रशासन की किसान विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि सरकार की ओर से किसानों की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। सरकार केवल झूठे वादे कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास कर रही है लेकिन अब किसान भाजपा सरकार के प्रलोभन में आने वाला नहीं है। बताया कि गन्ना सीजन शुरू होने के बाद मार्ग के गड्ढा भराई का काम शुरू किया गया है। वह भी अभी तक अधूरा है। नहटौर से धामपुर चीनी मिल में किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि यदि जल्द ही डीएम से संबंधित मार्ग की मरम्मत नहीं कराई तो आंदोलन होगा। बैठक में घनश्याम पांडेय, करन सिंह, विमल चौहान, इंदर सिंह, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, निहाल सिंह, रामकुमार, कन्हैया सिंह, गौरव कुमार रहे। संचालन अमित कुमार ने किया।